प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक 11 फरवरी को भिलाई में
भिलाई/दुर्ग।
छत्तीसगढ़ रजक समाज कर्मचारी एवं व्यापारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 11 फरवरी 2026 को जगदंबा होटल, पावर हाउस, रेलवे स्टेशन के पास, भिलाई पावर हाउस, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौधरी करेंगे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता अभियान के जनक संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी की 150वीं जयंती समारोह एवं उससे जुड़े पारिवारिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना, साथ ही समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
उल्लेखनीय है कि रजक समाज द्वारा संत शिरोमणि गाडगे बाबा जी की जयंती पूरे देश एवं प्रदेश में प्रतिवर्ष अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। संत गाडगे बाबा जी के सामाजिक सुधार, स्वच्छता और मानव सेवा के कार्यों से प्रभावित होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने उन्हें अपना गुरु माना था।
बैठक में सर्व समाज द्वारा संत गाडगे बाबा जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग तथा उनकी जयंती को “निर्मल दिवस” के रूप में अवकाश घोषित किए जाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य गाडगे बाबा जी के मिशन, विचारों और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
महासंघ ने समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।