राजनिती

युवाओं को नशापान से दूर रहकर स्वरोजगार अपनाना चाहिए – रामखिलावन वर्मा

Share this Post

पलारी  ।  छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पलारी राज की क्षेत्रीय बैठक दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार को सामाजिक भवन संडी, मुड़पार में राजप्रधान श्री रामखिलावन वर्मा की अध्यक्षता में स्वजातियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राजप्रधान श्री रामखिलावन वर्मा ने समाज के युवाओं से नशापान से पूर्णतः दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशापान के कारण पारिवारिक विवाद बढ़ रहे हैं तथा आर्थिक नुकसान भी होता है। उन्होंने शिक्षित युवाओं से कहा कि शासकीय नौकरी के इंतजार में बेरोजगार न रहें, क्योंकि सभी के लिए सरकारी नौकरी संभव नहीं है। युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ना चाहिए।
उन्होंने बलौदाबाजार राज के ग्राम चापा में दिनांक 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित महाअधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में स्वजातियों से शामिल होने की अपील की।

बैठक में समाज के संरक्षक एवं पूर्व राजप्रधान श्री रघुनंदन वर्मा ने कहा कि समाज के अधिवेशनों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि समाज के लिए आवश्यक सामाजिक भवनों की भूमि एवं निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करवाई जा सके।

[news_related_post]

संरक्षक एवं पूर्व राजप्रधान श्री तेजराम वर्मा ने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास एवं लिखित संविधान है, जिसके सामाजिक नियमों का अन्य समाज भी अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की पहचान प्रगतिशील कृषक के रूप में रही है और आज समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है, जिस पर हमें गर्व है।

बैठक में केंद्रीय सदस्य श्री पंचराम वर्माधनश्याम वर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपराजप्रधान श्री भुवन वर्मा, डॉ. डाकेश्वर वर्मा, राजमंत्री श्री कार्तिक वर्मा, उप राजमंत्री श्री डागेश्वर वर्मा, सचिव श्री ओमप्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री मंतराम वर्मा सहित राज कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में स्वजातियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बैठक का समापन सामाजिक एकता, जागरूकता एवं समाजहित के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *