India

सतगुरु कृपा प्लेसमेंट कंपनी एवं मूक पत्रिका कार्यालय में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस

Share this Post

रायपुर (पचपेड़ी नाका )। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सतगुरु कृपा प्लेसमेंट कंपनी एवं मूक पत्रिका अख़बार के संयुक्त तत्वावधान में टैगोर नगर स्थित कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, सादगीपूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वज फहराते ही उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन एवं सम्मान के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर सतगुरु कृपा प्लेसमेंट कंपनी के संस्थापक हेमंत पात्रे, कंपनी की ओनर अरसी पात्रे तथा मूक पत्रिका अख़बार के संस्थापक आशीष कांठले की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मूक पत्रिका एवं कंपनी परिवार के सभी कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्था प्रबंधन की ओर से संबोधित करते हुए कहा गया कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। सतगुरु कृपा प्लेसमेंट कंपनी एवं मूक पत्रिका सदैव समाज हित, रोजगार सृजन, निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाती रहेगी।
समारोह में उपस्थित स्टाफ सदस्यों में प्रीतलाल कुर्रे, जाया, जानवी एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *